शाहतलाई (बिलासपुर)। तलाई पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कोसरियां के गांव कोठी की एक महिला ने जमीनी विवाद को लेकर अपनी दो पड़ोसनों व एक युवक पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने प्राथमिकता के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला ने तलाई थाना में शिकायत पत्र दिया है कि वह शुक्रवार शाम करीब 6 बजे अपनी निजी घासनी से घास काट रही थी। तभी मेरी दो पड़ोसनें व गुरमुख सिंह वहां आ गए। उन्होंने कहा कि आप यहां से घास क्यों काट रही हो यह जमीन हमारी है। मैने कहा कि हमारी जमीन है। कई वर्षों से हम ही इसमें घास काटते आए हैं। इस पर तीनों ने मुझे गाली गलौच की और मारपीट शुरू कर दी।
इसी बीच एक महिला ने दराटी से मेरे दाहिने कान पर वार कर दिया। जिस में मुझे चोट आई और मैं दर्द से चिल्लाई तो मेरी अवाज सुन कर मेरा बेटा व मेरी देवरानी वहां आए। उन्हें आता देख कर तीनों मुझे जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। थाना प्रभारी महिला की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 232, 504, 506 व 34 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।