फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में हाथी का उत्पात: घर के आंगन में महिला की कुचलकर मौत...बेटे सहित एक ग्रामीण घायल, गांवों में दहशत

Sat, 13 Dec 2025 10:51 AM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

बिलासपुर के खपराखोल गांव में जंगली हाथी के हमले में एक महिला की कुचलकर मौत हो गई, जबकि उसका 13 वर्षीय बेटा और एक अन्य ग्रामीण घायल हुए हैं। घटना के बाद वन विभाग की देरी से पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश है।
 
विज्ञापन
बिलासपुर में हाथी का उत्पात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर में दर्दनाक घटना सामने आई है। बैमा रोड स्थित खपराखोल गांव में जंगली हाथी के हमले में एक परिवार उजड़ गया। घर के आंगन में बने कोठार में धान व्यवस्थित कर रही महिला को हाथी ने कुचलकर मार डाला, जबकि पास में मौजूद उसका 13 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद हाथी धुरीपारा पौंसरा गांव पहुंचा, जहां उसने एक और ग्रामीण पर हमला कर उसे घायल कर दिया। सूचना के बावजूद वन विभाग की टीम देरी से मौके पर पहुंची, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे बैमा तालाब की ओर से जंगली हाथी गांव में घुस आया। धान की रखवाली के लिए कुमारी बाई अपने 13 वर्षीय बेटे दुर्गाप्रसाद के साथ प्लास्टिक के टेंटनुमा आश्रय में सो रही थी। हाथी ने अचानक आंगन में महिला को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बालक के दाएं कूल्हे की हड्डी में गंभीर चोट आई है, उसे सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह खतरे से बाहर है।

वन विभाग के अनुसार हाथी फिलहाल लिम्हा-धोरामुड़ा जंगल की ओर मूव कर रहा है। वनकर्मियों की टीम उसकी लगातार ट्रैकिंग और मॉनिटरिंग कर रही है और आसपास के गांवों में सतर्कता संदेश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें