फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिलासपुर पुलिस ने जालंधर से गिरफ्तार किया घोषित भगोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ी थाना में 15 अक्तूबर 2023 को हुआ था मामला दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला पुलिस की विशेष टीम ने चोरी के एक पुराने मामले में भगोड़ा घोषित आरोपी को पंजाब के जालंधर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। जेएमएफसी कोर्ट नंबर-2 घुमारवीं की अदालत ने उसे 10 मई 2025 को भगोड़ा घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

आरोपी की पहचान बॉबी (21 वर्ष) पुत्र गोपी निवासी रहमानपुरा, नकोदर, जालंधर (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ थाना भराड़ी में 15 अक्टूबर 2023 को मामला दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पंजाब के जालंधर में दबिश देकर आरोपी को शुक्रवार सुबह 10:10 बजे मोहल्ला सरां (बाजीगर बस्ती), रहमानपुरा, नकोदर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी टीम में एचसी पंकज कुमार, एचएचसी रवि कुमार, एचएचसी राकेश कुमार और कांस्टेबल मनीष कुमार शामिल थे। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर बिलासपुर लाया गया है। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने टीम की सराहना की है और कहा कि भगोड़ा अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें