फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियां शुरू होते ही उल्टी-दस्त के मामले बढ़े

विज्ञापन
घुमारवीं अस्पताल में दाखिल उल्टी दस्त के मरीज। संवाद - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। गर्मियां बढ़ने से एकाएक घुमारवीं अस्पताल में भी उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। घुमारवीं अस्पताल में हर रोज ओपीडी में चार सौ लोग उपचार करवाने पहुंचते हैं जिसमें से 60 से 70 मरीज उल्टी दस्त से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

घुमारवीं अस्पताल में विधानसभा क्षेत्र घुमारवीं, सदर और झंडूता के लोग इलाज के लिए आते हैं। निरंतर बढ़ती गर्मी से अभी तक अस्पताल में 38 मरीजों को दाखिल किया है। वहीं अन्यों को दवाई देकर घर भेजा जा रहा है। चिकित्सक लोगों को शिविरों के माध्यम से गर्मियों में जंक फूूड और बाहरी खाने से परहेज करने की सलाह दे रहे हैं।
पानी को अच्छी से तरह से उबालें
बीएमओ डॉक्टर अभिनीत शर्मा ने कहा कि चिकित्सकों ने सलाह दी है कि खाना खाने से पहले ठीक ढंग से हाथ साफ करें, हमेशा उबला हुआ पानी पीयें, जंक फूड से परहेज करें, उल्टी दस्त लगने पर तुरंत ओआरएस का घोल पीएं। बाजार से लाई गई सब्जियों को सही ढंग से साफ करने के बाद ही पकाएं। हमेशा ताजा और शुद्ध भोजन खाएं।
विज्ञापन

अलग-अलग गांवों से हैं मरीज : अभिनीत
बीएमओ डॉक्टर अभिनीत शर्मा ने कहा कि घुमारवीं अस्पताल में पिछले कुछ दिनों से उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या में काफी बढ़ी है। यह मरीज अलग-अलग गांवों से हैं। अस्पताल प्रबंधक मरीजों को हर सुविधा उपलब्ध करवा रहा है जिनको ज्यादा दिक्कत है उन्हें दाखिल कर रहे हैं, अन्य को दवाई देकर घर भेज दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें