फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
-घंडालवीं कॉलेज में विशेष वार्ता आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय घंडालवीं में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से विशेष वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस चौकी भोटा के उप निरीक्षक राजेश कुमार ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की।
विज्ञापन


समारोह में क्लब की ओर से आयोजित की जाने वाली पोस्टर मेकिंग, प्रश्नोत्तरी, स्लोगन सहित अन्य स्पर्धाओं के विजेताओं को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। समारोह में नाजिया, विशाल, अंकुश, शैलजा ठाकुर, अनमोल शर्मा, करमजीत कौर, सोनाक्षी, तमन्ना, प्रिया, राखी, बंटी, अभिलाश, तमन्ना कुमारी, जसप्रीत कौर, रितिका शर्मा को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों और उनके महत्व की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट, सीटबेल्ट लगाने का आग्रह किया। प्राचार्य डॉ. रीता शर्मा ने विद्यार्थियों से सड़क सुरक्षा के प्रति जागृति फैलाने का आह्वान किया। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा क्लब के समन्वयक डॉ. रविंद्र कुमार, प्रो. पवन कुमार, प्रो. वीरेंद्र शर्मा, प्रो. रवि कुमार और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें