फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देसी शराब की आठ बोतलें बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। स्वारघाट थाना पुलिस ने एक ढाबा से आठ बोतलें देसी शराब की बरामद की है। ढाबा मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार रात को पुलिस का एक दल क्षेत्र में गश्त कर रहा था। गांव टाली पहुंचने पर सूचना मिली कि निर्माणाधीन पुल टाली ता तुन्नू के पास एक व्यक्ति ढाबा चलाता है और वहां से अवैध रूप से शराब बेचता है। पुलिस ने उस ढाबा पर छापा मारा तो बोरी में भरी हुई देसी शराब की आठ बोतलें बरामद हुई। ढाबा मालिक शराब की बोतलों का कोई भी दस्तावेज मौके पर पेश नहीं कर सका। आरोपी की पहचान देवराज निवासी गांव धराड़सानी डाकघर ऋषिकेश तहसील झंडूता जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें