फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप से अवैध शराब की 23 पेटियां बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। स्वारघाट थाना के अंतर्गत स्वारघाट से बिलासपुर की तरफ जा रही एक जीप से अवैध शराब की 23 पेटियां बरामद हुई हैं। जीप में दो लोग सवार थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार स्वारघाट थाना के अंतर्गत पुलिस टीम बनेर के पास गश्त कर रही थी। बिलासपुर की तरफ से एक जीप आई। पुलिस ने गाड़ी को जांच के लिए रोका। पुलिस को देखकर गाड़ी में बैठे दो लोग घबरा गए। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो डिग्गी में अवैध शराब की 23 पेटियां बरामद र्हुइं। डीएसपी पूर्ण चंद ने बताया कि आरोपियों की पहचान रवि कुमार गांव व डाकघर कंदरौर और कृष्ण गोपाल गांव बगड़ डाकघर निचली भटेड़ जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें