श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। कोट कहलूर थाने के तहत जंदोरी में पुलिस ने गस्त के दौरान एक व्यक्ति से 3,175 मिली लीटर शराब बरामद की है। पुलिस ने एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की ओर से आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोट कहलूर थाने के तहत जंदोरी के पास शुक्रवार देर रात पुलिस गस्त पर थी। गस्त के दौरान पुलिस ने उक्त मार्ग पर नाका लगाया था। वहीं पुलिस यहां से गुजरने वाले हर वाहन की जांच कर रही थी। इसी के तहत पुलिस ने एक वाहन की जांच के दौरान उससे 3,175 मिली लीटर अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बताते चलें कि जिले को नशा मुक्त करने के लिए पुलिस जगह-जगह छापामारी, नाके और गस्त करके नशा माफिया पर शिकंजा कस रही है। इसके चलते आयेदिन चरस, चिट्टा और अन्य नशा सप्लायर पुलिस के हत्थे चड़ रहे हैं। वहीं पुलिस उक्त आरोपियों से पूछताछ कर अवैध कार्य करने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई का रूख अपना रही है।
पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस ने अवैध शराब पकड़ कर एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।