फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब नड्डा बिलासपुर आते हैं, तभी हमले का नाटक करते हैं बंबर ठाकुर : नंदा

Thu, 03 Jul 2025 11:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-बोले, कांग्रेस नेता नाटक के जरिए सहानुभूति बटोरने का करते हैं प्रयास
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी नंदा ने कहा कि कांग्रेस नेता बंबर ठाकुर पर हमले उसी समय क्यों होते हैं, जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल आते हैं या उनके दौरे की तैयारी होती है। कहा कि बंबर ठाकुर खुद हमलों की साजिश रचते हैं और खुद पर ही हमला करवाकर सहानुभूति बटोरने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन

नंदा ने कहा कि बंबर ठाकुर को यह समझना चाहिए कि वह एक हारे हुए विधायक हैं और जनता उन्हें बार-बार नकार चुकी है। यह समझ से परे है कि मुख्यमंत्री तक पर कोई हमला नहीं होता, लेकिन बंबर ठाकुर बार-बार हमलों का शिकार कैसे हो जाते हैं? क्या वह मुख्यमंत्री से भी बड़े हो गए। बुधवार को डीसी ऑफिस के बाहर धरना प्रदर्शन पूरी तरह से राजनीतिक ड्रामा था, जिसे बंबर ठाकुर ने नड्डा के काफिले के आने के समय पर जानबूझ कर रचा। जब सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोका तो उन्होंने एक वर्दीधारी पुलिस अधिकारी को धक्का दे दिया, जो एक गंभीर अपराध है। कहा कि कांग्रेस सत्ता का दुरुपयोग कर रही है और अगर सत्ता में बंबर ठाकुर न होते तो वह भी सलाखों के पीछे होते। नंदा ने मांग की कि बंबर ठाकुर के खिलाफ कड़ा मामला दर्ज किया जाए और इस पूरे घटनाक्रम पर प्रदेश सरकार को कठोर निर्णय लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें