स्वारघाट के री गांव में गेहूं में लगी आग को बुझाते स्थानीय लोग।
- फोटो : BILASPUR
स्वारघाट (बिलासपुर)। उपमंडल स्वारघाट के तहत गांव री में शनिवार को थ्रेसिंग के लिए रखे गए गेहूं के 400 बंडल जलकर राख हो गए। लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन काबू नहीं पाया जा सका। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
गोपाल सिंह ने गेहूं काटकर थ्रेसिंग के लिए खेत में इकट्ठी करके रखी थी। शनिवार सुबह गेहूं में आग की लपटें निकलती देखीं। उसने तुरंत गांव के लोगों को सूचित किया। लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन गेहूं जलकर राख हो गई। गेहूं की फसल जलने से गोपाल सिंह के परिवार पर अनाज का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
री पंचायत प्रधान बहादुर सिंह ने बताया कि गोपाल सिंह की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई है। परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी।