छकोह स्कूल में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाली खिलाडिय़ों को सम्मान
छकोह स्कूल की छात्राएं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुई चयनित
-पाठशाला पहुंचने पर खिलाड़ियों का हार पहनाकर किया स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अंडर-14 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छकोह की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल पहुंचने पर उनका हार पहनाकर स्वागत किया गया।
छात्राओं ने लीबाल प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। हॉकी में छकोह स्कूल विजेता बना। हॉकी खेल की शुरुआत इस शैक्षणिक सत्र में प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक सुरेश कुमार के मार्गदर्शन में की गई। वहीं विद्यालय में तैनात खेल प्रशिक्षक पवन कुमार की मेहनत भी रंग लाई। अब विद्यालय की छात्राएं हॉकी और वॉलीबाल में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। अभिभावकों ने भी खिलाड़ियों की मेहनत की सराहना की है। प्रधानाचार्य, अध्यापक, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।