फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पुराने चंडीगढ़-मनाली एनएच की बंद पुलियों से डडराणा गांव में घुसा बारिश का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
घरों और खेतों को खतरा, तीन बंद पुलियों को तुरंत खोलने की मांग
विज्ञापन

पिछली बरसात में भी गांव में हुआ था नुकसान

संवाद न्यूज एजेंसी

स्वारघाट (बिलासपुर)। उपमंडल स्वारघाट की ग्राम पंचायत कुटैहला के डडराणा गांव में बारिश के दौरान पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग-205 (चंडीगढ़-मनाली) की बंद पुलियों के कारण बारिश का पानी गांव में घुस गया। पानी लोगों के घरों और खेतों तक पहुंचने से ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने समय रहते पुलियों की सफाई और खोलने की मांग उठाई है। ग्राम पंचायत कुटैहला के उपप्रधान संजय शर्मा ने बताया कि यह समस्या नई नहीं है। पिछले वर्ष भी बरसात के दौरान बंद पुलियों के कारण गांव में पानी घुसने से लोगों के घरों और कृषि भूमि को भारी नुकसान हुआ था। पंचायत का कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने लोक निर्माण विभाग को ज्ञापन देकर एनएच-205 की नालियों और पुलियों की सफाई करवाने की मांग की थी। विभाग ने नालियों की सफाई तो कर दी, लेकिन तीन पुलियां अब भी बंद पड़ी हैं। उन्होंने बताया कि बारिश शुरू होते ही पानी गांव की ओर बहने लगा। ग्रामीणों की सूचना मिलने पर उन्होंने तुरंत लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता को वीडियो भेजकर स्थिति से अवगत कराया। सूचना मिलते ही विभाग ने मशीन और कर्मचारियों को मौके पर भेजकर पानी की निकासी का कार्य शुरू कराया, जिसके लिए उन्होंने विभाग का आभार भी व्यक्त किया। कहा कि गांव की सुरक्षा के लिए बंद पड़ी तीनों पुलियों को जल्द खोला जाना जरूरी है। इस मुद्दे को पहले भी कई बार विभाग के समक्ष उठाया जा चुका है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। यदि समय रहते पुलियों को नहीं खोला गया तो आगामी बरसात में गांव को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। डडराणा गांव के लोगों का कहना है कि पुराने एनएच पर बंद पड़ी तीन पुलियां बारिश के पानी की निकासी में सबसे बड़ी बाधा बनी हुई हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से जल्द स्थायी समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें