घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में गत रात्रि हुई भारी बारिश से काफी नुकसान हुआ है। इसके निमित्त शुक्रवार को नगर परिषद के अध्यक्ष राकेश चोपड़ा और उनके सभी पार्षदों ने वार्डों में जाकर जायजा लिया। साथ ही कुछ कार्याें को तत्काल दुरुस्त कराने के बात कही।
अध्यक्ष राकेश चोपड़ा ने बताया कि शहर के बड्डू वार्ड में ल्हासा गिरने से एक मकान को खतरा बढ़ गया है। नगर के विभिन्न वार्डों में बारिश से काफी नुकसान हो गया है। जिससे नगर परिषद के आला अधिकारियों व चुने हुए प्रतिनिधियों ने मौका कर लोगों को आश्वासन दिया है कि शीघ्र कार्यों को अमलीजामा पहनाया जाएगा। अध्यक्ष ने कहा कि वार्डों में बारिश से नुकसान का आकलन अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। चुने हुए प्रतिनिधि लोगों के साथ है तथा हर सुख-दुख में उनके साथ खड़े हैं। जिनका बारिश से नुकसान हुआ है।