बिलासपुर। बिलासपुर में शुक्रवार को पांच और कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। पांचो संक्रमित बाहरी राज्यों से कोठीपुरा एम्स में मजदूरी करने आए हैें। वहीं सभी को प्रशासन द्वारा एम्स साइट पर क्वारंटीन किया गया था। उक्त मामलों सहित जिला में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 160 पहुंच गया है। हालांकि इनमें से 107 संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घरों को जा चुके हैं। वहीं 53 का कोविड केयर केंद्र में ईलाज चल रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉ. प्रकाश दरोच ने बताया कि जिला से अब तक 7994 लोगों के सैंपल कोविड-19 के लिए लैब जांच के लिए आईजीएमसी शिमला भेजे गए। उनमें से 7658 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है और 155 की रिपोर्ट अभी तक पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को आए पांचो संक्रमित एम्स के मजदूर हैं। सभी को एम्स साइट पर ही क्वारंटीन किय गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें कोविड केयर केंद्र शिफ्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि 107 लोग अभी तक जिला में कोरोना से निजात पा चुके हैं और 53 का इलाज चल रहा है।