फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से गोशाला ढही, दो मवेशियों की दबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर की ग्राम पंचायत घ्याल के टेपरा गांव में सोमवार रात को भारी बारिश के कारण गोशाला ढह गई। दो मवेशियों की दबने से मौत हो गई। प्रशासन की तरफ से नम्होल के तहसीलदार विद्या सिंह नेगी ने प्रभावित पशुपालक को 20 हजार रुपये की फौरी राहत राशि दी है। उन्होंने बताया कि बारिश के कारण लगभग डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार सोमवार देर रात को जिला के कई भागों में जमकर बादल बरसे। भारी बारिश के चलते ग्राम पंचायत घ्याल के टेपरा गांव में हेमराज की पशुशाला ढह गई। दो मवेशियों की दबकर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही नम्होल के तहसीलदार विद्या सिंह नेगी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि हादसे में हेमराज को करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि फौरी राहत के तौर पर पीड़ित को 20 हजार की राशि दी है। कहा कि प्रशासन पीड़ित परिवार की हरसंभव सहायता करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें