बिलासपुर। जिले में मंगलवार सुबह कोरोना के तीन और मामले सामने आए। इनमें से एम्स के दो मजदूर हैं और एक स्वारघाट के गरामोड़ा बैरियर पर तैनात थर्ड बटालियन पंडोह का पुलिस जवान है। वहीं 36 का कोविड अस्पताल चांदपुर में इलाज चल रहा है। तीनों संक्रमितों को इलाज के लिए कोविड अस्पताल शिफ्ट किया गया है। अब बिलासपुर में कोरोना का आंकड़ा 87 पहुंच गया है। इनमें से 51 संक्रमित स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।
सीएमओ बिलासपुर डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि बिलासपुर में मंगलवार को कोरोना के तीन और मामले सामने आए हैं। तीनों संक्रमितों को संगरोध में रखा गया था। इनमें से एम्स के दो मजदूर हैं जिन्हें एम्स की ही साइट में संगरोध किया गया था। वहीं एक पुलिस जवान है जो गरामोड़ा में संक्रमित पुलिस जवान के प्राथमिक संपर्क में आया था। इन तीनों को कोविड अस्पताल चांदपुर शिफ्ट किया गया है।