फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नगर परिषद नयना देवी जी में पानी की सप्लाई ठप, लोग बेहाल

Sat, 04 Oct 2025 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
श्री नयना देवी जी में पानी न आने से डिस्पोजल पतल में खाना खाता बच्चा। संवाद
विज्ञापन
पानी की कोई सुविधा न होने से डिस्पोजल आइटम का कर रहे इस्तेमाल
विज्ञापन

सप्लाई न होने से पीने के लिए बाजार से खरीद रहे हैं पानी की बोतल

तरूणेश शर्मा
श्री नयना देवी जी(बिलासपुर)। नगर परिषद श्री नयना देवी जी क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप होने के कारण स्थानीय लोग बहुत परेशान हैं। लोगों का कहना है कि पानी की सप्लाई न आने से रोजमर्रा की गतिविधियां खाना बनाना, सफाई और बच्चों की देखभाल सब प्रभावित हो रही हैं।
यह समस्या नई नहीं है, पिछले 14 दिन में छह दिन पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप रही, जिससे घरों में पानी की गंभीर किल्लत पैदा हुई। लोग मजबूरी में मिनरल वाटर खरीदने और डिस्पोजेबल प्लेट एवं गिलासों का इस्तेमाल करने पर मजबूर हैं। पानी न आने से बर्तनों का इस्तेमाल नही कर पा रहे हैं। जब इस समस्या के बारे में लोगों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जल शक्ति विभाग केवल भारी बिल थमाने में सक्रिय है, लेकिन पानी उपलब्ध कराने में लापरवाह है। विभाग ने हाल ही में चार महीने का बिल 2308 रुपये भेजा, जबकि पहले छह महीने का बिल केवल 1166 रुपये लिया जाता था। जब पानी आता भी है, उसकी आवंटित अवधि मात्र एक घंटा होती है। मंदिर के पास वार्ड नंबर 1 में तो आधा घंटा ही पानी मिलता है, जिससे पूरे परिवार की जरूरतें पूरी करना असंभव है। इसके कारण लोग मजबूरी में एक से अधिक कनेक्शन लेने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

इनसेट
भौगोलिक कठिनाई
नयना देवी नगर परिषद पहाड़ी पर स्थित है। यहां न तो कोई प्राकृतिक स्रोत है और न ही हैंडपंप की सुविधा। बाजार तक वाहन मार्ग नहीं होने के कारण टैंकर भी नहीं पहुंच पाते। इस वजह से लोग पूरी तरह जल शक्ति विभाग पर निर्भर हैं और किसी भी आपात स्थिति में उनका जीवन कठिन हो जाता है। लोगों का कहना है कि पेयजल संकट के समय घर की महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा कठिनाई होती है। बच्चों को स्कूल भेजने और खाना बनाने जैसी बुनियादी जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो जाता है।
इनसेट
पेयजल की कमी के कारण रसोई में खाना बनाना मुश्किल हो गया है। घर के कामकाज में रोज़ाना बाधा पड़ रही है। यह समस्या सालों से बनी हुई है और विभाग कोई स्थायी उपाय नहीं कर रहा। - नीना शर्मा, गृहिणी
इनसेट
एक घंटा पानी से पूरे परिवार की जरूरतें पूरी नहीं होती। मजबूरी में हमें एक से ज्यादा कनेक्शन लेने पड़ते हैं। विभाग को समय पर और पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध कराना चाहिए। - अमित कुमार
इनसेट
पेयजल संकट के कारण रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। घरों में साफ-सफाई, रसोई और बच्चों की देखभाल मुश्किल हो गई है। विभाग की लापरवाही बढ़ती परेशानी का मुख्य कारण है। - भरत भूषण
इनसेट
तीन दिन से नहाना, खाना बनाना सब मुश्किल हो गया है। अब तो बाजार से पानी खरीदना पड़ रहा है। विभाग को जनता की परेशानी को गंभीरता से लेना चाहिए। बच्चों और बुजुर्गों की तकलीफ नहीं देखी जा सकती है। -प्रोमिला शर्मा गृहिणी
विज्ञापन

कोट
कोट के मुख्य टैंक के पास पाइप लाइन में लीकेज हुई है। पाइपलाइन के ऊपर डंगा लगा हुआ है, जिसे तोड़कर ही मरम्मत की जा सकती है। उन्होंने कहा कि जैसे ही पाइप लाइन रिपेयर होगी, पेयजल की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। हम जनता से सहयोग की अपील करते हैं। श्याम सिंह पुंडीर, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग

श्री नयना देवी जी में पानी न आने से डिस्पोजल पतल में खाना खाता बच्चा। संवाद

श्री नयना देवी जी में पानी न आने से डिस्पोजल पतल में खाना खाता बच्चा। संवाद

श्री नयना देवी जी में पानी न आने से डिस्पोजल पतल में खाना खाता बच्चा। संवाद

श्री नयना देवी जी में पानी न आने से डिस्पोजल पतल में खाना खाता बच्चा। संवाद

श्री नयना देवी जी में पानी न आने से डिस्पोजल पतल में खाना खाता बच्चा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें