फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भल्लू, रियाणा, संगास्वी गांवों में पेयजल किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता(बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बलोह के तहत तीन गांवों भल्लू, रियाणा, संगास्वी के लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर भल्लू, रियाणा, संगास्वी गांवों के लगभग तीन दर्जन लोगों ने झंडूता में विधायक जेआर कटवाल से मुलाकात की। ग्रामीणों दिनेश पटियाल, राजेश गौतम, मान सिंह पटियाल, मुख्तयार पटियाल, कुलवंत पटियाल, गुरदेव, संतोष गौतम, सुभाष गौतम, राजेश गौतम, बलवीर पटियाल, अंकू पटियाल, अनिल गौतम, विनय महाजन, अजय कुमार, अशोक कुमार, अनिल कुमार, अशोक कुमार, सोनू ने विधायक को अपनी समस्या से अवगत करवाया। इन लोगों का कहना है कि तीन गांव के लोगों को पेयजल सप्लाई नहीं मिल पाती है। कई ऐसे परिवार हैं जहां पर आज तक पानी की सप्लाई नहीं मिली है। पानी की सप्लाई बलोह पंचायत के रप्पड़ से आती है। पाइप लाइनों में कई कनेक्शन होने के चलते कई लोग पेयजल सप्लाई से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि अभी जल शक्ति विभाग द्वारा हर घर में नल लगाया जा रहा है लेकिन इन नलों में पानी की सप्लाई पहुंचे, इसके लिए यहां अलग से ओवरहेड टैंक का निर्माण किया जाए। वहीं, अन्य कई लोगों को भी इस सुविधा का लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि रप्पड़, खरोटा, बलोह, संगास्वी गांव के लिए अलग से ओवरहेड टैंक का निर्माण किया जाए तो इस समस्या का स्थायी समाधान हो सकता है। उधर, विधायक कटवाल ने कहा कि लोगों की समस्या को देखते हुए तीन गांव के लिए अलग से ओवरहेड टैंक बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की पेयजल समस्या को दूर करने के लिए वह गंभीरता सेे काम कर रहे हैं और वर्तमान में ग्राम पंचायत और बलोह, बरठीं, बडगांव व सुन्हाणी इन 4 पंचायतों में पेयजल समस्या को दूर करनेेे के लिए 14 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। जिसका काम युद्धस्तर पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें