फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंदपुर हाइडल नहर से पेयजल आपूर्ति ठप, हजारों लोग प्यासे

Thu, 08 Dec 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्री नयना देवी (बिलासपुर)।
विज्ञापन
पानी - फोटो : telegraph
विज्ञापन
आनंदपुर हाइडल प्रोजेक्ट से अचानक पानी की आपूर्ति बाधित होने से श्री नयनादेवी और आसपास के इलाकों में जल संकट खड़ा हो गया है। आलम यह है कि नयना देवी में लोगों को पिछले तीन दिन से पीने के पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई है। इससे क्षेत्र के हजारों लोग पानी के लिए भटकने को मजबूर हैं। यही नहीं नयनादेवी मंदिर में भी पानी की किल्लत के कारण लंगर नहीं लगे। आनंदपुर हाइडल प्रोजेक्ट नहर के मरम्मत कार्य  के कारण पेयजल आपूर्ति बाधित हुई है।
विज्ञापन


अचानक पानी की आपूर्ति बाधित होने से नयना देवी में पानी को लेकर अब त्राहि-त्राहि होने लगी है। आईपीएच विभाग के सूत्र के मुताबिक नहर की मरम्मत और पेयजल आपूर्ति बहाल होने में करीब 25 दिन का समय लग सकता है। ऐसे में हजारों लोगों को आने वाले दिनों में भारी पेयजल किल्लत से जूझना पड़ेगा।

नहर से क्षेत्र के लिए हर रोज आठ लाख लीटर पानी की आपूर्ति की जाती है। पेयजल आपूर्ति बाधित होने से क्षेत्र के 20 गांव और नगर परिषद नयनादेवी के बीस हजार लोग प्रभावित हो रहे है। पेयजल किल्लत की वजह से श्रीनयनादेवी मंदिर में  लगने वाले लंगर नहीं लगे। इसके साथ ही नयनादेवी के सभी सार्वजनिक शौचालयों को भी बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन


आजकल जहां आज नोटबंदी के चलते लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई है तो वहीं श्रीनयना देवी पेयजल आपूर्ति बाधित होने से होने से अब लोगों को पीने के पानी के लिए भी भटकना पड़ेगा। लोगों का आरोप है कि इस तरह की स्थिति से निपटने के लिए आईपीएच विभाग को पहले से व्यापक इंतजाम करने चाहिए थे। मगर विभाग अब नयना देवी की पुरानी स्कीम को दुरुस्त करने जुटा हैं। नयना देवी को नई स्कीम से पहले काला कुंड से पानी मुहैया करवा जाता था।

मगर जगह-जगह से पेयतल पाईपें फटने से नयनादेवी में आए दिन जल संकट खड़ा हो जाता है। इसके बाद सरकार ने नयना देवी के लिए आनंदपुर हाईडल प्रोजेक्ट से एक क्यूसिक पानी की छह करोड़ की स्कीम बनाई। चार-पांच वर्षों से नयना देवी और इसके समीपवर्ती पंचायतों के लिए इसी से ही आपूर्ति की जाती है।

मगर अचानक आनंदपुर हाईडल प्रोजेक्ट से बिना सूचना दिए पानी बंद होने से हजारों लोग परेशान है। इससे लोगों को अचानक पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। अगर समय रहते आईपीएच ने समस्या का विकल्प नहीं निकाला तो क्षेत्र में गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

आइपीएच विभाग स्वारघाट के एसडीओ स्वारघाट केके शर्मा ने बताया कि नहर की मरम्मत का कार्य होने से जल संकट हुआ है। इसकी सूचना आनंदपुर हाईडल प्रोजेक्ट को एक सप्ताह पहले देनी चाहिए। इससे वह समय रहते इसका वैकल्पिक इंतजाम कर सकते थे। विभाग ने सभी कर्मचारियों को काला कुंड से पुरानी स्कीम को फिर से दुरुस्त करने के निर्देश दे दिए हैं। एक या दो दिन में पुरानी पेयजल योजना से सप्लाई बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें