फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कस्टडी से भागा विचाराधीन कैदी, दो घंटे बाद दबोचा

Thu, 08 Dec 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
विज्ञापन
ccussed absconded in bilaspur - फोटो : demo pic
विज्ञापन
वीरवार को दुराचार का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। वारदात उस वक्त हुई जब पुलिस जवान आरोपी को घुमारवीं कोर्ट में पेश करने के बाद वापस कारागार में ले जा रहे थे। इसी दौरान आरोपी बिलासपुर बस अड्डे के पास पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया हैं।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए घेराबंदी करके आरोपी को दो घंटे के भीतर श्मशानघाट के पास झाड़ियों से पकड़ लिया। एसपी बिलासपुर ने कोताही बरतने पर पुलिस के दो जवानों को लाइन हाजिर कर उनके खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी है।

खबर की पुष्टि एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 376 के केस में अंडर ट्रायल चल रहे आरोपी मेहर चंद को पुलिस के जवान जबली मुक्त कारागार से घुमारवीं कोर्ट में सुनवाई को ले गए थे।
विज्ञापन


यहां से वापस लौटते समय दोपहर करीब 1.15 बजे आरोपी बिलासपुर बस अड्डे के पास मौका देखकर फरार हो गया। पुलिस जवानों ने आरोपी को पकड़ने की भरसक कोशिश की, मगर वह भागने में कामयाब हो गया। सूचना मिलते ही सदर थाना से प्रभारी भूपेंद्र सिंह की अगुवाई में टीम आरोपी की तलाश में रवाना हुई।

पुलिस टीम ने 2.30 बजे के करीब आरोपी को बिलासपुर श्मशानघाट के पास से दबोचा लिया है। सदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस कस्टडी से भागने का मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।

जिला पुलिस ने आरोपी को ले जाने वाले दोनों जवानों को ड्यूटी में कोताही बरतने पर लाइन हाजिर कर दिया है। इसके साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। उक्त आरोपी के खिलाफ वर्ष 2015 में 376 के तहत दुराचार का केस दर्ज किया गया था।

इसके बाद से आरोपी न्यायिक हिरासत में चल रहा था। एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि आरोपी जवानों को चकमा देकर भाग गया था। मगर पुलिन ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे कुछ समय बाद ही पकड़ लिया है। कोताही बरतने वाले दो जवानों को लाइन हाजिर कर दिया गया हैं। इनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें