फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेहड़ गांव की बस्ती में पानी का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरठीं (बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुन्हाणी के लेहड़ गांव की चौधरी बस्ती में कोरोना के आठ मामले होनेेे के बावजूद भी लोग पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। इसके चलते ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने जल शक्ति विभाग से पेयजल संकट से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव के शेर सिंह चौधरी, ओंकार चौधरी, होशियार सिंह व टेक सिंह ने बताया कि उनके घरों में 8 लोग कोरोना से संक्रमित हैं, जिनको बाहर आने-जाने की मनाही है। पिछले एक सप्ताह से पेयजल की किल्लत चल रही है। मवेशियों के लिए भी पानी मुहैया करवाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि विभागीय कर्मचारी पेयजल आपूर्ति करने में भेदभाव कर रहा है। गृहिणियों को रसोई सहित अन्य दिनचर्या के कार्यों को निपटाने में असुविधा हो रही है।
उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत पंचायत प्रधान से भी की थी। इसके बावजूद पानी की समस्या हल नहीं हुई। उन्होंने विभाग से मांग की है कि जल्द पेयजल उपलब्ध करवाया जाए। अन्यथा मजबूरन उनको घर से बाहर निकलना पड़ेगा। इसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। उधर, जल शक्ति विभाग के सुपरवाइजर राजेश कुमार ने बताया कि पाइप लाइन को चेक कर शीघ्र पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें