फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: चार दिन से पीने के पानी को तरसे डियारा सेक्टर के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर शहर के वार्ड नंबर-8 में गहराया पेयजल संकट
विज्ञापन

निजी टैंकर मंगवाकर लोगों को बुझानी पड़ रही प्यास

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भीषण गर्मी के बीच बिलासपुर शहर के डियारा सेक्टर स्थित वार्ड नंबर-8 में पिछले चार दिन से पेयजल संकट ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। क्षेत्र के कई घरों में पानी नहीं पहुंच पाया है, जिससे लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। लोगों को मजबूरी में पानी के टैंकर मंगवाकर अपनी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करनी पड़ रही हैं।
गर्मी लगातार बढ़ने और पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप होने से छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों को पीने के पानी से लेकर घरेलू कार्यों तक के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने जल शक्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि विभाग हर साल गर्मियों में पानी की कमी न होने के बड़े-बड़े दावे करता है, लेकिन धरातल पर स्थिति बिल्कुल विपरीत दिखाई दे रही है। लोगों का कहना है कि शहर के बीचोबीच बसे वार्ड नंबर-8 में चार दिनों तक पानी की सप्लाई बंद रहना विभागीय लापरवाही को दर्शाता है।
विज्ञापन

विजय, संदीप, विकास, अजय, गुरुविंद्र सिंह, काला सिंह, अनिता देवी, पूनम कुमारी, प्रदीप कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि पिछले चार दिनों से उनके घरों में पानी नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर लगातार जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को अवगत करवाया जा रहा है, लेकिन विभाग की ओर से केवल आश्वासन ही दिए जा रहे हैं। लोगों का आरोप है कि विभाग के कर्मचारी रोजाना आज समस्या ठीक हो जाएगी या कल पानी की सप्लाई बहाल कर दी जाएगी कहकर चले जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई समाधान नहीं हो रहा। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द पानी की सप्लाई बहाल नहीं की गई तो वे खाली डिब्बे और बर्तन लेकर जल शक्ति विभाग कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

कोट
जल शक्ति विभाग बिलासपुर के अधीक्षण अभियंता राहुल दुबे ने कहा कि मामला ध्यान में आया है। कर्मचारियों को पानी की समस्या जल्द दूर करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समस्या शीघ्र हल कर लोगों को पर्याप्त पानी उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें