फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब वोल्वो मोटर बोट से निहारें गोविंदसागर की खूबसूरती

Sat, 27 Feb 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
अब सैलानी गोविंदसागर झील की खूबसूरती वोल्वो मोटर बोट से निहार सकेंगे। हिमाचल प्रदेश मत्स्य पालन विभाग ने यहां पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित वोल्वो मोटर बोट की शुरुआत की है।
विज्ञापन


एक घंटे के लिए यह बोट दो हजार रुपये में बुक होगी। 15 सैलानी एक बार इसमें बैठ सकेंगे। विभाग ने पर्यटकों की सुविधाओं के लिए अपना दूरभाष नंबर भी जारी किया है।

सैलानी दूरभाष नंबर-01978-222568 पर सहायक निदेशक मत्स्य और वरिष्ठ मत्स्य अधिकारी बिलासपुर से संपर्क कर सकते हैं।

गौर हो कि गोविंदसागर जलाशय में विभागीय अधिकारी आधुनिक वोल्वो मोटर बोट से लुहणू से भाखड़ा तक जलाशय क्षेत्र का समय-समय पर निरीक्षण करते हैं।

अब विभाग ने निर्णय लिया है कि बिलासपुर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आधुनिक वोल्वो मोटर वोट का इस्तेमाल पर्यटकों को गोविंद सागर झील के सैर-सपाटे के लिए भी किया जाएगा।
विज्ञापन


यहां गर्मियों के मौसम में काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। इसी के मद्देनजर मत्स्य पालन विभाग ने यह फैसला लिया है। इससे गोविंदसागर जलाशय में सैलानियों की संख्या में भी इजाफा होगा।    

जिला बिलासपुर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभाग की आधुनिक वोल्वो मोटरबोट का इस्तेमाल पर्यटकों को गोविंद सागर जलाशय में घुमाने के लिए भी किया जाएगा।
विज्ञापन


पर्यटकों को दो हजार रुपये प्रति घंटे के हिसाब से इसका किराया देना होगा। पर्यटक इस वोल्वो मोटरबोट से गोविंदसागर झील का नजारा समीप से देख सकेंगे।
गुरचरण सिंह, निदेशक हिमाचल प्रदेश मत्स्य पालन विभाग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें