फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नप बिलासपुर के 11 में से छह वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव के लिए वार्डों का आरक्षण रोस्टर जारी
विज्ञापन

नयना देवी, बिलासपुर व तलाई में सीटों का वर्गीकरण तय
कई वार्ड महिलाओं व अनुसूचित वर्गों के लिए आरक्षित
झंडूता और स्वारघाट नगर पंचायतों के लिए प्रक्रिया जारी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन ने वार्डों का आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया है। उपायुक्त राहुल कुमार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार नगर परिषदों और नगर पंचायतों में विभिन्न वार्डों को महिलाओं, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया गया है।
नगर परिषद बिलासपुर में कुल 11 वार्ड निर्धारित किए गए हैं। इनमें वार्ड नंबर एक निहाल, तीन रौड़ा, चार गुरुद्वारा, छह कोसरियां और सात चंगर महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। वार्ड नंबर दो स्टेडियम अनुसूचित जाति महिला, वार्ड नंबर 11 लखनपुर अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। इसके अलावा वार्ड नंबर पांच मेन मार्केट, आठ लक्ष्मीनारायण मंदिर, नौ टाउन हॉल और दस धौलरा अनारक्षित रहेंगे। नगर परिषद श्री नयना देवी में कुल सात वार्ड निर्धारित किए गए हैं। इनमें वार्ड नंबर चार दुर्गा अनुसूचित जाति महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, जबकि वार्ड नंबर पांच शीतला, छह शक्ति और सात अंबिका महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। वार्ड नंबर एक देवी, दो तारा और तीन कालिका अनारक्षित रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत तलाई में कुल सात वार्डों में से वार्ड नंबर एक घाटीवाली सत्थ, दो उपरवाली सत्थ और छह गुरनाझाड़ी महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। वार्ड नंबर सात सेउ अनुसूचित जनजाति महिला, वार्ड नंबर चार तलाई बाजार अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड नंबर तीन निचली सत्थ और पांच बरयाह अनारक्षित रखे गए हैं। प्रशासन के अनुसार नगर पंचायत झंडूता और स्वारघाट के संबंध में प्राप्त दिशानिर्देशों के तहत आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें