फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भंतरेहड़ नाले में गिरी कार, घुमारवीं के 4 बच्चों समेत 6 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डैहर क्षेत्र के निजी स्कूल से वार्षिक परीक्षा परिणाम लेकर घर लौट रहे थे
विज्ञापन

एम्स बिलासपुर में सभी घायलों का चल रहा उपचार
संवाद न्पूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर उपमंडल के डैहर-समलेहू संपर्क मार्ग पर मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार बच्चों सहित छह लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना भंतरेहड़ नाले के पास हुई, जहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में घायल लोगों में चालक बसंत राम (65), वंदना (25), रियांश (8), सुप्रित (10), अर्णव (8) और रिहाना (1 वर्ष 3 माह) शामिल हैं। सभी घायल गांव बलोह, डाकघर नानवां, तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर के निवासी हैं। सभी निजी कार से घर लौट रहे थे।


जानकारी के अनुसार सभी लोग डैहर क्षेत्र के एक निजी स्कूल से वार्षिक परीक्षा परिणाम लेकर अपने घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए सभी घायलों को वाहन से बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए एम्स बिलासपुर पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सूचना मिलते ही डैहर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें