फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंग हथियारों से नहीं हौंसलों से जीती जाती है: कैप्टन संजय

Mon, 16 Dec 2024 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विजय दिवस पर वीर नारियों, योद्धाओं को किया सम्मानित
विज्ञापन

-बरठीं में पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने आयोजित किया कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। भारत-पाक 1971 की 53वीं वर्षगांठ पर पूर्व सैनिक कल्याण समिति की ओर से वीर नारियों और योद्धाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर शौर्य चक्र विजेता मेजर राकेश शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

मेजर शर्मा ने अपने संबोधिन में कहा कि भारतीय सेना अपने शौर्य, पराक्रम और साहस के लिए जानी जाती है। सेना द्वारा समय-समय पर कई युद्ध लड़े गए हैं, जिसमें सेना ने अपने साहस का परिचय दिया है। 1971 भारत-पाक युद्ध में भारतीय सेना ने अपने साहस व देश प्रेम का परिचय देते हुए पाकिस्तानी सैनिकों को खदेड़ दिया था। युद्ध में भारतीय सैनिकों के आगे पाकिस्तानी सेना ने घुटने टेकते हुए आत्मसमर्पण कर दिया था, जिससे बांग्लादेश को आजादी मिली थी। यह युद्ध 13 दिन तक चला था। ऐसे में इस दिन को विजय दिवस के दिन के रूप में याद करते हुए पूरे देश के वीर सैनिकों का सम्मानित करते हैं। उन्होंने कहा कि जंग हथियारों से नहीं हौसले से जीती जाती है। इस लड़ाई में हिमाचल के सैनिकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समिति के प्रदेशाध्यक्ष कैप्टन संजय कुमार ने बताया कि भारत पाकिस्तान युद्ध 3 दिसंबर 1971 को शुरू हुआ और 13 दिन तक चला। इस युद्ध में देश के 3843 जवानों सहित हिमाचल के 190 जवानों ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। भारतीय सेना ने इस युद्ध में पाकिस्तान के 97,368 सैनिकों को बंदी बनाया था। इस युद्ध में प्रदेश के सैनिकों को 24 वीर चक्र, दो महावीर चक्र, एक शौर्य चक्र, दो परम विशिष्ट सेवा मेडल, एक अति विशिष्ट सेवा मेडल और छह सेवा मेडल मिले हैं। इस मौके पर रामदेई, सत्या देवी, विमला देवी, कश्मीरी देवी, गंगा देवी, रत्नीदेवी सहित अन्य वीर नारियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कैप्टन हेमराज शर्मा, सर्वजीत सिंह, कैप्टन धनीराम, लच्छू राम, महेंद्र सिंह, शिव सिंह, सुनीत सिंह, कैप्टन योगेंद्र सिंह, कैप्टन पृथ्वी सिंह, कुलवंत सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें