फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईं बाबा के बताए मूल सिद्धांतों पर चलना संगठन का मुख्य उद्देश्य : डॉ. योगेंद्र

Mon, 16 Dec 2024 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-घुमारवीं में प्रदेश सत्य साईं संगठन की दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के एक निजी होटल में प्रदेश सत्य साईं संगठन की दो दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई, जिसमें प्रदेश भर की साई समितियों के अध्यक्षों ने भाग लिया।
विज्ञापन

डॉ. योगेंद्र वर्मा ने कहा कि श्री सत्य साईं संगठन एक आध्यात्मिक संगठन है जो धर्म जाति या पंथ के आधार पर किसी भेद या अलगाव को मान्यता नहीं देता है। यह संगठन सभी धर्म के लोगों को अपने में सम्मिलित करता है ताकि सभी धर्मों की एकता स्थापित की जा सके। यह संगठन सनातन धर्म की विषय वस्तु को स्थापित करने, बढ़ावा देने और सभी विचारों की एकता स्थापित करने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि साई बाबा द्वारा बताएं सत्य, धर्म, शांति, प्रेम और अहिंसा के मूल सिद्धांतों पर चलना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है। जिला संयोजक प्यारेलाल जनेऊ ने कहा कि सत्य साईं संगठन अब तक करीब 134 व्हीलचेयर जरूरतमंद लोगों को प्रदान कर चुका है। संगठन की ओर से गरीबों के उत्थान के लिए सिलाई सेंटर और निशुल्क शिक्षा भी उपलब्ध कराई जा रही है। इस अवसर पर विभिन्न जरूरतमंद लोगों को कंबल, बैसाखियां और अन्य जरूरी वस्तुएं भी वितरित की गई। घुमारवीं इकाई अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि सत्य साई सेवा संगठन घुमारवीं में भी बाल विकास और अन्य सामाजिक कार्यों में बढ़-चढक़र भाग ले रहा है। कार्यशाला में प्रदेश के विभिन्न साई संगठन के पदाधिकारी, जिला प्रधान, संयुक्त समन्वयक, विभिन्न गतिविधियों के समन्वयक, प्रदेश समन्वयक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें