बिलासपुर कॉलेज में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत वॉल ऑफ डेमोक्रेसी पर हस्ताक्षर करते विद्य?
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में जिला चुनाव आयोग के मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत वॉल ऑफ डेमोक्रेसी पर हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। अभियान में एनएसएस, एनसीसी, रोवर्स और रेंजर्स के वॉलिंटियर्स ने हिस्सा लिया।
अभियान की शुरुआत राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर प्राचार्य प्रोफेसर नीना वासुदेवा ने हस्ताक्षर करके किया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे चुनाव में मत का प्रयोग अवश्य करें। लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति मतदान करने में है। इस शक्ति का प्रयोग प्रत्येक मतदाता को करना चाहिए। इसके पश्चात स्वीप नोडल अधिकारी डॉक्टर अजीत कुमार ने बताया कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य चुनाव आयोग की ओर से समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसे सफलतापूर्वक छात्रों के माध्यम से मतदाता तक पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में वॉल ऑफ डेमोक्रेसी के माध्यम से महाविद्यालयों के सभी छात्रों से आह्वान किया गया कि वे स्वयं और समाज के सभी वर्गों के मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक करें।