फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिलासपुर में व्यास उत्सव कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
छह दिनों तक अलग-अलग गतिविधियों का होगा आयोजन
विज्ञापन

कार्यक्रम में समाजसेवियों को किया जाएगा सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अखिल हिमालयन व्यास उत्सव 22 से 28 जनवरी तक बिलासपुर के रोड़ा सेक्टर में स्थित बास्केटबाल मैदान में आयोजित किया जा रहा है। इस उत्सव अलग-अलग गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। साथ ही समाजसेवियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
उत्सव के प्रवक्ता कर्ण चंदेल ने बताया कि उत्सव में खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिता कराई जाएगी। अखिल हिमालयन महोत्सव व्यास उत्सव का शुभारंभ 22 जनवरी को सुबह 11:00 बजे दुर्गा माता मंदिर रौड़ा सेक्टर में पूजा अर्चना के साथ होगा। इसके बाद व्यास उत्सव मंच पर उत्सव का शुभारंभ होगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप ने बताया कि रात्रि कार्यक्रम के समय समाज में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले समाजसेवियों को व्यास गौरव, व्यास प्रेरणा और व्यास श्री सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान रक्तदान, खेल, शिक्षा, सामाजिक कार्य जैसे क्षेत्र में दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्ण चंदेल ने बताया कि जिला अस्पताल और एम्स बिलासपुर में रक्त की कमी को देखते हुए 25 जनवरी को रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि इस कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें