फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस एंड मिस्टर व्यास के ताज के लिए रैंप पर उतरे 15 मॉडल

Sat, 28 Jan 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
व्यास उत्सव मेले की छठी संध्या में केट वॉक करतीं मॉडल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
व्यास उत्सव की छठीं सांस्कृतिक संध्या में मिस एंड मिस्टर व्यास प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर मॉडलों के मनमोहक अंदाज पर पूरा पंडाल सीटियों और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
विज्ञापन


शुक्रवार रात को व्यास उत्सव-2017 की छठी सांस्कृतिक संध्या में पहला राउंड का आयोजन किया गया। इसमें करीब 15 मॉडल रैंप पर उतरे। वेस्टर्न राउंड में 10 युवाओं और पांच युवतियों ने रैंप पर अपनी अदाओं का जलवा बिखेरा। इससे पहले एकल और समूह नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों ने बेहतरीन डांस प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

पहले राउंड में शिल्पा, पलक, पायल, भव्या, कृति, राकेश शर्मा, नवीन, रोहित, प्रवीण, विक्रम और राजा सहित कई मॉडलों दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी। मॉडलिंग में नृत्यांगना औ मॉडल शालिनी शर्मा, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता विजयराज उपाध्याय और मॉडल चेतन शर्मा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। अभिषेक सोनी और निशांत कपूर ने बेहतरीन तरीके से मंच संचालन किया।
विज्ञापन


दूर-दराज के इलाकों से भी लोग मिस और मिस्टर व्यास के प्रतिभागियों को देखने पहुंचे। जबकि प्रतियोगिता का अंतिम राउंड रविवार को होगा। कार्यक्रम में निजी कॉलेज के डायरेक्टर पुरुषोत्तम शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

उन्होंने विजेता प्रतिभागियों और खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मॉडलिंग के दौरान मंच संचालन कर रहे हास्य कलाकार अभिषेक सोनी और निशांत कपूर ने लोगों का खूब मनोरंजन किया।

इस अवसर पर समिति के प्रधान कमलेंद्र कश्यप, वरिष्ठ उपप्रधान अविनाश कपूर, राज कुमार चौधरी, लोकेश कौशल, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन समिति के अध्यक्ष तेजस्वी शर्मा, प्रवीण शर्मा और प्रवक्ता कर्ण चंदेल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें