फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: इं. वीआर भाटिया पांचवीं बार बने पेंशनर इकाई के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
- बोले-मेडिकल बिलों का शीघ्र भुगतान करे सरकार
विज्ञापन

-राज्य विद्युत पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की हुई बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर इकाई की मासिक बैठक डियारा सेक्टर में हुई। बैठक की अध्यक्षता इं. वीआर भाटिया ने की।
विज्ञापन

बैठक में सर्वप्रथम भाटिया ने कार्यकारिणी को भंग किया और रछपाल सिंह की अध्यक्षता में कार्यकारिणी का पुन: गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से पांचवीं बार इ. वीआर भाटिया को प्रधान चुना गया। पुरानी कार्यकारिणी के सदस्य जैसे पहले थे उसी प्रकार अपने-अपने पदों पर रहेंगे। बैठक में सभी ने हिमाचल सरकार और बोर्ड प्रबंधक से अनुरोध किया गया कि विद्युत कर्मचारियों और पेंशनर की छठे वेतन आयोग की बकाया किस्तों को शीघ्र जारी किया जाएं। मेडिकल बिलों का भुगतान अति शीघ्र किया जाए। मेडिकल भत्ता 400 से बढ़ाकर 1000 रुपये किया जाए। सचिव बंसी राम ठाकुर ने बताया कि राज्य कार्यकारिणी 5 मई को सोलन में बैठक और स्थापना दिवस मनाएगी। इस बैठक में सभी बढ़-चढ़कर भाग लें। बैठक में बृज लाल, चैतराम, सीताराम ठाकुर, गुरुदेव कौशल, धर्मपाल, सरदार रछपाल, रोशन लाल, अनिल कुमार, कमल गौतम और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें