फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौखलाहट में विपक्ष कर रहा है झूठी बयानबाजी : प्रदीप ठाकुर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। बीडीटीएस के महासचिव प्रदीप ठाकुर ने कहा कि सत्ता से बाहर होने पर कुछ लोग बौखला गए हैं और झूठी बयानबाजी कर रहे हैं। विस्थापितों को पहले 25 गेट पास जारी किए गए थे। बाद में प्रधान जीतराम गौतम की ओर से करीब 40 गेट पास जारी किए गए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गोशाला में वर्तमान में करीब 250 गाय हैं। बीडीटीएस की ओर से गायों को हरा चारा, दवा, गेहूं आदि दिया जा रहा है। साथ ही वहां काम करने वाले विस्थापित कामगार की भी हर सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है। यदि किसी को कोई शंका हो तो वह गोशाला में जाकर स्थिति को देख सकता है। कहा कि किसी कामगार को नौकरी से निकालना या रखना कंपनी का अंदरूनी मामला है। उसमें बीडीटीएस की कोई भूमिका नहीं होती है। कहा कि झूठी बयानबाजी करने वाले यह चंद लोग खुद प्लांट प्रबंधन से भरपूर लाभ ले रहे हैं और दूसरों को बीडीटीएस के खिलाफ भड़का रहे हैं। दरअसल, वह लोग बीडीटीएस में हो रहे सुधारों को पचा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने चेताया कि यदि यह लोग झूठी बयानबाजी से बाज नहीं आए तो उनके खिलाफ सख्त कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें