फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: दूसरे चरण में 62 पंचायतों के 386 वार्डों में मतदान आज

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
विज्ञापन


उपायुक्त ने लोगों को अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील



संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। जिले में पंचायती राज संस्थाओं के दूसरे चरण में 62 ग्राम पंचायतों का वीरवार को मतदान होगा। चुनाव को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है। दूसरे चरण में जिले की 62 ग्राम पंचायतों के कुल 386 वार्डों में मतदान होगा। इनमें झंडूता विकास खंड की 15 पंचायतों के 95 वार्ड, घुमारवीं विकास खंड की 21 पंचायतों के 133 वार्ड, श्री नयना देवी जी विकास खंड की 9 पंचायतों के 53 वार्ड, सदर विकास खंड की 17 पंचायतों के 105 वार्ड शामिल हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार विकास खंड झंडूता की पंचायतें मलराओं, कुलज्यार, जेजवी, कलोल, कोसरियां, बल्हसीणा, बरठीं, जांगला, डमली, सुन्हाणी, हीरापुर, नखलेहड़ा, दाड़ी भाड़ी, रोहल, मलांगन और गालियां में द्वितीय चरण के लिए मतदान होगा। विकास खंड घुमारवीं की औहर, अवारी खलीण, रोहिण, ननांवा, हरलोग, कुठेड़ा, सडयार, करलोटी, मरहाणा, पंतेहड़ा, बम्म, लजता, हम्बोट, गाहर, डंगार, पडयालग, कसारू, दकड़ी, दाबला, लद्दा और हरीतल्यांगर पंचायतों में मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी। इसके अलावा विकास खंड सदर की रघुनाथपुरा, चांदपुर, कुड्डी, हरनोडा, पंजगाईं, द्रोबड़, बिनौला, जुखाला, राजपुरा, कचौली, कोटला, सुई सुराहड़, मलोखर, रानीकोटला, सिहड़ा, पंजैलखुर्द और नम्होल पंचायतों में मतदान होगा। विकास खंड श्री नयना देवी जी की कुटेहला, स्वाहण, टरवाड़, घवांडल, कोटखास, भाखड़ा, घरोट, लेहड़ी और मजारी पंचायतों में भी द्वितीय चरण के तहत मतदान होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रशासन की ओर से सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है और शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान के लिए सुरक्षा एवं प्रशासनिक प्रबंध किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें