फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पुरुष हो या नारी मतदान करना सबकी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षण संस्थानों के बच्चे मतदान के लिए लोगों को कर रहे जागरूक
विज्ञापन

- 700 एनएसएस स्वयंसेवक घर-घर जाकर लोगों को मतदान के लिए करेंगे प्रेरित
-1 जून को मतदान करने कर दिया जा रहा संदेश

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में शत-प्रतिशत मतदान के लिए शिक्षण संस्थानों के बच्चे लगातार लोगों को प्रेरित और जागरूक कर रहे हैं। स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले में जागरुकता रैलियां निकाली जा रही हैं। यह रैलियां 27 मई तक चलेंगी। इसके अलावा 700 एनएसएस स्वयंसेवक घर-घर जाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलोह, हवाण, बिलासपुर सहित विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने लोगों को मतदान का संदेश दिया। रैली में बच्चों ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए पुरुष हो या नारी मतदान करना सबकी जिम्मेदारी, मताधिकार का मान करें बढ़-चढ़कर मतदान करें, चलो चलें मतदान करें लोकतंत्र का मान करें, वोट फॉर बेटर इंडिया, वोट डालने चलो रे साथी लोकतंत्र के बनो बराती आदि नारे लगाएं। जिला स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी हेमंत नेगी ने बताया कि जिले भर के सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों के बच्चे और प्रशिक्षु लोगों को रैली के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दे रहे हैं। हेमंत ने बताया कि सभी विभाग अपने-अपने स्तर पर लोगों को जागरूक कर रहे हैं, ताकि 1 जून को कोई भी पात्र मतदाता मतदान से वंचित न रहें। उन्होंने बताया कि 27 मई तक मतदाता जागरुकता रैली का आयोजन करेंगे। इसके अतिरिक्त सभी कॉलेज 13, 18, 21, 25, 28 मई 2024 को मतदाता जागरुकता रैली का आयोजन करेंगे। वहीं जिले में एनएसएस के 700 स्वयंसेवक 21 मई, 24 और 26 मई को सभी पंचायत में लोगों के घर-घर जाकर मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें