फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: स्वयंसेवियों को फायर सेफ्टी, भूकंप से बचाव की दी जानकारी

विज्ञापन
बाल पाठशाला घुमारवीं में चल रहे एनएसएस शिविर में उपस्थित स्वयंसेवी व अन्य। स्रोत: स्कूल प्रबंधन
विज्ञापन
बाल पाठशाला घुमारवीं में एनएसएस शिविर का तीसरा दिन
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल पाठशाला घुमारवीं में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के तीसरे दिन की शुरुआत प्रभातफेरी से हुई। स्वयंसेवियों ने प्रार्थना सभा और योगासन किए। उसके बाद परेड की गई।
विज्ञापन


सुबह का नाश्ता करने के बाद स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की। दोपहर का भोजन करने के बाद शैक्षणिक सत्र शुरू हुआ। इस दौरान फायर सेफ्टी और भूकंप से बचाव विषय पर विवेंद्र ठाकुर, फायरमैन और चालक प्रेम सागर ने विचार रखें। विवेंद्र ठाकुर ने बताया कि यदि कहीं भी कोई आग लग जाती है तो हमें घबराना नहीं चाहिए। हमें आत्मविश्वास के साथ अपनी सुरक्षा करनी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि किस प्रकार आग से हुए नुकसान को कम किया जा सकता है और आग से बचा जा सकता है। उसके बाद टी ब्रेक हुआ। स्वयंसेवियों ने शाम 5:30 से 6:30 बजे तक प्रेयर और कल्चरल प्रोग्राम की तैयारी की। उसके बाद स्वयंसेवियों ने ऑफिशियल मीटिंग की और मिलकर सभी ग्रुपों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें