फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शताब्दी वर्ष पर स्वयंसेवकों ने जुखाला में किया पथ संचलन

Sun, 12 Oct 2025 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर जुखाला में आयोजित पथ संचलन कार्यक्रम में मौजूद स्वयंसेवक। संवाद
विज्ञापन
नम्होल खंड की ओर से आयोजित हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

300 स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम लिया भाग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य पर नम्होल खंड रविवार को जुखाला डाइट स्थित खेल मैदान में कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर सेवानिवृत्त प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कृष्णा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और आरएसएस के सह प्रांत प्राध्यापक कार्य प्रमुख संजीव कुमार बतौर मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने पहले शस्त्र पूजन किया। इसके बाद स्वयंसेवकों ने खेल मैदान से गसौड़ चौक तक पथ संचलन किया। इस संचलन के करीब 300 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। मुख्यातिथि कृष्णा ने शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर सभी स्वयंसेवकों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि इसी तरह समाज सेवा के लिए आगे बढ़ते रहें। मुख्य वक्ता संजीव कुमार ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र की सेवा ही सर्वोच्च कार्य है। अनुशासन, समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी के मार्ग पर चलते हुए ही राष्ट्र की प्रगति संभव है। उन्होंने स्वयंसेवकों को आरएसएस के संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार के जीवन के बारे में बताया और उनसे प्रेरणा लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि संघ के स्वयंसेवक निस्वार्थ भाव से राष्ट्र सेवा में लगे हुए हैं। उन्होंने कार्यक्रम में आए भी लोगों से आग्रह किया कि वे संघ के पंच प्राण कार्यक्रमों का हिस्सा बनें और अपना सक्रिय योगदान दें। इस मौके पर नम्होल खंड संघचालक डॉ देवराज शर्मा, खंड कार्यवाह नरेश कुमार, जिला प्रचारक रूपेंद्र नेगी, जिला कार्यवाह शिव नड्डा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें