- कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर रहे मुख्यातिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। शक्तिपीठ श्री नयनादेवी में लंगर कमेटी के वालंटियरों को श्रावण मेले में बेहतर सेवाएं देने के लिए पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने सम्मानित किया।
पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर शुक्रवार को श्री नयनादेवी जी मंदिर पहुंचे। दर्शन करने के बाद पंजाब की लंगर कमेटियों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इसमें वालंटियरों को सम्मानित किया। लंगर कमेटी के प्रधान डॉ. सतपाल अग्रवाल ने पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर का कार्यक्रम में पहुंचने पर स्वागत किया। डॉ. सतपाल अग्रवाल ने पूर्व मंत्री को लंगर कमेटी वालों की समस्याओं से भी अवगत कराया। उन्होंने यह भी बताया कि श्री नयनादेवी जी में करीब 80 लंगर श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लगाए गए हैं। इनमें स्वादिष्ट व्यंजन परोसे जाते हैं। पंजाब की समाजसेवी संस्थाओं की ओर से श्रद्धालुओं की सेवा के लिए वालंटियरों की ड्यूटियां लगाई जाती है। वह पुलिस के साथ मिलकर कार्य करते हैं। यह सभी अच्छे घरानों के लोग हैं, जो मां की सेवा के लिए सभी कार्य छोड़ कर यहां पहुंचते हैं। पूर्व मंत्री राम लाल ठाकुर ने कहा कि इन समाजसेवी संस्थाओं की बेहतर सेवाएं हैं। श्रद्धालुओं के लिए खानपान की व्यवस्था करना एक बहुत ही पुण्य का कार्य है। इस मौके लंगर कमेटियों के पदाधिकारी मुरारी लाल, रमेश सामना, रमन पटियाला, कृष्ण बरनाला, संजीव आदि मौजूद रहे।