फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: झंडूता में कल होंगे वॉलीबाल जूनियर बॉयज और गर्ल्स ट्रायल

Fri, 21 Nov 2025 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्तर पर चयनित होने वाले खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग
विज्ञापन


संधोल में राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में बिलासपुर का करेंगे प्रतिनिधित्व



संवाद न्यूज एजेंसी

घुमारवीं( बिलासपुर)। जिला वॉलीबाल संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक संघ के जिला अध्यक्ष अनूप महाजन की अध्यक्षता में हुई। इसमें आगामी खेल आयोजनों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में संघ के जिला सचिव अंकित चोपड़ा ने बताया कि जिला बिलासपुर वॉलीबाल संघ की ओर से जूनियर बॉयज एवं गर्ल्स के जिला स्तरीय ट्रायल 23 नवंबर को झंडूता में होंगे।
विज्ञापन


जिला स्तर पर चयनित होने वाले खिलाड़ी 26 से 28 नवंबर 2025 तक संधोल में होने वाली राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए बड़ा मंच साबित होगी। सभी खिलाड़ी केवल अपनी प्रतिभा प्रदर्शित कर सकेंगे, बल्कि उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर आगे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पहुंचने का मार्ग भी प्रशस्त कर पाएंगे। इन ट्रायल्स में केवल वहीं खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे, जिनका जन्म 1 जनवरी 2008 के बाद हुआ है। जिला स्तर पर चयन प्रक्रिया पूर्ण रूप से पारदर्शी और मेरिट आधारित रहेगी, ताकि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिल सके। उन्होंनं खिलाड़ियों से 23 नवंबर को समय पर ट्रायल स्थल झंडूता पहुंचने का आग्रह किया है, ताकि चयन प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें