राज्य स्तरीय ओपन वॉलीबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से परिचय करती पूर्व शारीरिक शिक्षिका उषा ठ?
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। राज्य स्तरीय ओपन वॉलीबाल प्रतियोगिता में बरठीं अकादमी ने लाहौल स्पीति की टीम को हराकर ट्रॉफी कब्जा किया। विजेता टीम को 11 हजार की की राशि व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। उपविजेता टीम को आठ हजार का पुरस्कार मिला।
बरठीं में आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल्लू, मंडी, शिमला सहित प्रदेशभर से कई टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व शारीरिक शिक्षिका उषा ठाकुर ने किया। इस अवसर पर सीनियर खिलाड़ी वसुदेव शर्मा, कर्म देव शास्त्री, जिला परिषद सदस्य ऋषि धीमान, प्रिंस, अभिषेक सोनी, सतीश मुन्ना सहित कई खिलाड़ी उपस्थित रहे।