फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बागड़ू गांव में विवेक कुमार ने सुनीं समस्याएं

Thu, 20 Mar 2025 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर की ग्राम पंचायत भड़ोली कलां के गांव बागड़ू में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कम
विज्ञापन
-गांव की सड़क को शीघ्र पक्का कराने का दिया आश्वासन
विज्ञापन

-लोगों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल झंडूता के तहत ग्राम पंचायत भड़ोली कलां के गांव बागड़ू में एक कार्यक्रम हुआ, जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव विवेक कुमार ने विशेष रूप से शिरकत की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

लोगों ने विवेक कुमार के समक्ष मुख्य समस्या सड़क को पक्का करने की मांग रखी। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कई साल से उनकी सड़क कच्ची है, जिस कारण उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लोगों ने कहा कि इस समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। पूर्व महासचिव विवेक कुमार ने कहा कि 15 लाख रुपये की राशि का प्रावधान सड़क को लेकर जल्द किया जाएगा। इसके लिए टेंडर भी अवॉर्ड कर दिया गया है। जल्द ही इस गांव की सड़क कच्ची से पक्की हो जाएगी। उन्होंने कहा कि शेष जो कार्य सड़क का बच जाएगा उसे भी जल्द ही करवा दिया जाएगा। इसके अलावा ग्रामीणों ने बागड़ू गांव में चार फुट ब्रिज डालने के लिए भी विवेक कुमार का आभार जताया। इसके अलावा लोगों ने अन्य समस्याएं भी रखीं। विवेक ने लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही लोगों की समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा। विवेक कुमार ने कहा कि नया बजट ग्रामीण अर्थव्यवस्था को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए है, जिसका लाभ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को होगा। उन्होंने कहा कि चाहे वो प्राकृतिक खेती करने पर 40 रुपये मक्की और 60 रुपये गेहूं खरीदने की बात हो या फिर 51 रुपये गाय का दूध और 61 रुपये भैंस के दूध खरीदने पर हो। इसका लाभ संबंधित वर्ग को मिलेगा। सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। इस दौरान अधिशासी अभियंता केके चौहान, शीनू देवी, अनु देवी, इंदर सिंह, दिलीय राम, कृष्ण चंद सहित अन्य मौजूद रहे।

बिलासपुर की ग्राम पंचायत भड़ोली कलां के गांव बागड़ू में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें