फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिट्रिक फलों की मांग बढने से दामों में आया दोगुना उछाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कोरोना महामारी में विटामिन सी फलों की मांग बढ़ गई है। जिले में सिट्रिक फलों के दाम दोगुना बढ़ गए हैं। दुकानदारों का कहना है कि प्रदेश में कम पैदावार होने के कारण जालंधर, चंडीगढ़ और लुधियाना से फलों की सप्लाई जिले में पहुंचती है। मांग ज्यादा बढ़ने के कारण सप्लाई पूरी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

बिलासपुर में प्रतिदिन काफी संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं। डॉक्टर इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन सी के फलों का अधिक सेवन करने की सलाह दे रहे हं। इसके कारण सिट्रिक फलों की मांग बढ़ गई है।
मांग ज्यादा होने के कारण दाम भी बढ़ गए हैं। किवी जो 25 से 30 रुपये प्रति पीस मिलता था अब 50 रुपये प्रति पीस में बेचा जा रहा है। संतरा पहले 60 से 70 रुपये में बिक रहा था। अब इसके दाम 100 से 120 प्रतिकिलो तक पहुंच गए हैं। पपीता 80 रुपये किलोग्राम बेचा जा रहा है। वहीं अंगूर अब 160 रुपये किलोग्राम हो गया है। दुकानों में रेट लिस्ट न होने के चलते कई दुकानदार मनमाने दाम वसूल रहे हैं। विक्रेताओं का कहना है कि गर्मियों के मौसम में सब्जियों व फलों के दाम बढ़ते हैं। सिट्रिक फलों की मांग बढ़ने से सप्लाई पूरी नहीं हो पा रही है। थोक रेट में बढ़ोतरी होने से महंगे दामों में इन फलों को खरीदना पड़ रहा है। इसके कारण दाम बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त रोहित जम्वाल ने कहा कि दुकानों पर रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य है। अगर कोई दुकानदार मनमाने दाम वसूल रहा है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें