फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: फोरलेन पर 20 मीटर रह गई विजिबिलिटी, वायरल की चपेट में लोग

Sat, 07 Feb 2026 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर में फोरलेन पर छाई धुंध। संवाद
विज्ञापन
शनिवार सुबह 10 बजे तक हाईवे पर रहा धुंध का साया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश(बिलासपुर)। जिले में कड़ाके की ठंड के साथ अब धुंध ने जनजीवन थाम दिया है। शनिवार की सुबह बिलासपुर में इस सीजन की सबसे गहरी धुंध देखी गई। विशेषकर फोरलेन पर स्थिति इतनी गंभीर रही कि दृश्यता (विजिबिलिटी) घटकर महज 20 मीटर रह गई। धुंध के कारण फोरलेन पर वाहनों की रफ्तार पूरी तरह थम गई और वाहन रेंगते हुए नजर आए।
विज्ञापन

झील के किनारे ऋषिकेश के पास फोरलेन पर धुंध का सबसे ज्यादा प्रकोप देखा गया। 20 मीटर आगे कुछ भी दिखाई न देने के कारण वाहन चालकों को दिन में ही लाइटें जलाकर चलना पड़ा। कई लोगों ने हादसों के डर से अपनी गाड़ियां सड़क किनारे खड़ी कर दीं। सुबह 10:00 बजे तक धुंध का पहरा रहा, जिसके बाद ही यातायात में थोड़ी सुगमता आई। धूप निकलने के बाद ही लोगों को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली। सुबह-शाम की अत्यधिक ठंड और धुंध के कारण जिले में वायरल फैल गया है। जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने से जिले के अस्पतालों में ओपीडी काफी बढ़ गई है। स्कूल जाने वाले बच्चों को इस मौसम में सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ठंड इतनी ज्यादा है कि बच्चे लगातार बीमार पड़ रहे हैं। डॉ. कार्तिकेय ने बताया कि इस मौसम में खुद को बचाकर रखना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि बच्चों को सुबह बिस्तर से उठते ही एकदम बाहर धुंध और ठंड में न ले जाएं। बाहर निकलते समय मास्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। वायरल से बचने के लिए अधिक से अधिक पानी पिएं। बच्चों में बीमारी की संभावना अधिक होती है, इसलिए उनकी सेहत का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें