फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं-सुन्हाणी-शाहतलाई सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
घुमारवीं-सुन्हाणी-शाहतलाई सड़क की बदहाली का विरोध करते दुकानदार और अन्य। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
सड़क से उड़ती धूल ने लोगों का जीना किया दूभर
विज्ञापन

श्रद्धालुओं और लोगों को करना पड़ रहा स्वास्थ्य समस्याओं का सामना

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता उपमंडल की घुमारवीं-सुन्हाणी-शाहतलाई सड़क की बदहाली ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। यह सड़क न केवल बिलासपुर और हमीरपुर जिलों को जोड़ने वाली लाइफलाइन है, बल्कि प्रसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर शाहतलाई तक पहुंचने का मुख्य मार्ग भी है। नवरात्र और चैत्र मेलों के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ इस मार्ग से होकर गुजरती है, लेकिन वर्षों से उपेक्षा का शिकार यह सड़क अब खस्ताहाल हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे पड़ चुके हैं और ऊपरी सतह पूरी तरह उखड़ चुकी है। धूल के बादल पूरे क्षेत्र में मंडराते रहते हैं। भारी वाहनों और बसों के गुजरने से दिनभर धूल का गुबार उठता रहता है, जो घरों, दुकानों और खेतों तक पहुंचकर लोगों का जीवन नारकीय बना रहा है। सुन्हाणी, शाहतलाई, मलांगण, भल्लू और आसपास के गांवों में रहने वाले ग्रामीण बताते हैं कि धूल से राहत पाने का कोई उपाय नहीं बचा है। लोगों का कहना है कि सड़क के किनारे के घरों में खाना बनाना मुश्किल हो गया है। बर्तन धोते-धोते थक जाते हैं, लेकिन धूल दोबारा जम जाती है। बच्चों को स्कूल भेजने से पहले मास्क पहनना पड़ता है। वहीं सड़क के साथ के दुकानदारों ने बताया कि ग्राहक आते हैं तो धूल से परेशान होकर वापस चले जाते हैं। दुकान का सामान तीन-तीन बार झाड़ना पड़ता है। कारोबार पूरी तरह चौपट हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि वे कई बार लोक निर्माण विभाग और जनप्रतिनिधियों को समस्या से अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक सड़क की मरम्मत को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इससे लोगों में भारी नाराजगी है।
विज्ञापन

कोट
बरसात के दौरान सड़क के किनारों से मिट्टी बह जाने के कारण स्थिति बिगड़ी थी। अब मौसम खुलने के बाद मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है और इसे जल्द ही ठीक किया जाएगा। - सचिन नड्डा, अधिकारी, लोक निर्माण विभाग बरठीं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें