फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: ग्राम घुलातर के ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से बनाया संपर्क मार्ग

Fri, 12 Jun 2026 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने श्रमदान से बनाई संपर्क सड़क, पेश की मिसाल
विज्ञापन

घुलातर गांव तक पहुंचना हुआ आसान, आपात स्थिति में मिलेगी बड़ी राहत
ग्रामीणों ने मिलकर उठाया जिम्मा,भूमि दान कर दिया सहयोग का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के अंतर्गत ग्राम घुलातर, डाकघर कुह-मुझवाड़ के ग्रामीणों ने आपसी सहयोग, श्रमदान और आर्थिक योगदान से संपर्क मार्ग का निर्माण कर सामुदायिक एकता की अनूठी मिसाल पेश की है। ग्रामीणों ने सोहर-पलेला वाया कुह-मुझवाड़ सिकरोहा सड़क से गांव घुलातर तक संपर्क मार्ग का निर्माण किया, जिससे वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क के निर्माण से गांव के लोगों, विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को काफी सुविधा मिलेगी। अब गांव तक पहुंच आसान हो जाएगी तथा किसी भी मेडिकल आपातकाल की स्थिति में मरीजों को शीघ्र अस्पताल पहुंचाया जा सकेगा। इससे न केवल समय की बचत होगी बल्कि जरूरत पड़ने पर जीवन रक्षा में भी सहायता मिलेगी। इस जनहित कार्य में गांव के अनेक लोगों ने बढ़-चढ़कर योगदान दिया। सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों ने स्वयं श्रमदान किया और आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। प्रमुख सहयोगकर्ताओं में अनिल शर्मा, सुनील शर्मा, सुभाष वर्मा, बाबू राम, ओंकार शर्मा, कृपा राम, सोहन सिंह, नंद लाल और कांशी राम शामिल रहे। संपर्क मार्ग निर्माण के लिए महंत राम वर्मा ने अपनी भूमि दान कर समाज सेवा और जनहित का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। ग्रामीणों ने उनके इस योगदान की सराहना करते हुए कहा कि भूमि उपलब्ध होने से सड़क निर्माण का कार्य संभव हो सका। ग्रामीणों ने कहा कि यह सड़क लंबे समय से उनकी आवश्यकता थी। सरकारी सहायता का इंतजार करने के बजाय गांव वालों ने स्वयं आगे आकर इस कार्य को पूरा किया। उनका मानना है कि यदि समाज के लोग एकजुट होकर कार्य करें तो विकास के कई कार्य जन सहयोग से सफलतापूर्वक पूरे किए जा सकते हैं। यह पहल अन्य गांवों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें