फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण करेंगे पंचायत चुनावों का बहिष्कार

Tue, 17 Nov 2015 07:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेशक राजनीतिक दल प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित करने के दावे करते हैं। मगर सच्चाई यह है कि आज भी प्रदेश के कई गांवों में लोग मूलभूत सुविधाओं से कोसों दूर है। यही वजह है कि निराश होकर अब लोगों ने चुनावों का बहिष्कार करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


मूलभूत सुविधाएं न मिलने से नाराज पंचायत घराण के गांव खमेड़ा कलां वार्ड नंबर-5 तथा गांव घुमारपुर के वार्ड नंबर-4 के ग्रामीणों ने पंचायत चुनावों का बहिष्कार करने का फैसला किया है।


मंगलवार को बिलासपुर पहुंचे इन गांवों के लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त मानसी सहाय ठाकुर को ज्ञापन सौंपा। 258 लोगों के हस्ताक्षर वाले ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि इन वार्डों के लगभग 1500 लोगों मूलभूत सुविधा से महरूम है। दोनों वार्डों के लोग सड़क, सरहाली खड्ड पर पुल, बिजली और पानी सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं।
विज्ञापन


यही वजह है कि लोगों ने पंचायत चुनाव-2015 का बहिष्कार करने का फैसला लिया है। ग्रामीणों ने बताया कि इन गांवों में 70 फीसदी आबादी अनुसूचित जाति से संबंधित है। गांवों में दो राजकीय प्राथमिक पाठशालाएं हैं।

 मगर यहां भी बच्चों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। प्राइमरी की पढ़ाई के बाद स्कूली बच्चों को सरयाली खड्ड पर पुल न होने से जान खतरे में डालकर खड्ड पार करनी पड़ती है। गांव में कोई व्यक्ति बीमार हो जाए, तो उसे पालकी के सहारे दो किलोमीटर तक सड़क पर पहुंचाना पड़ता है।

इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने नाराजगी जताई कि पिछले 50 सालों से इन गांवों के लोग आदिवासियों जैसी जिंदगी व्यतीत कर रहे हैं। ग्रामीणों ने एलान किया कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता, तब तक वह चुनावों का बहिष्कार करते रहेंगे।

इसकी शुरूआत पंचायत चुनाव-2015 से की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में नरेश कुमार, संजय कुमार, उत्तम सिंह, प्रताप, रामपाल, सुभाष चंद, राजकुमार, सोहन सिंह, धर्म सिंह, रणजीत सिंह, प्रताप सिंह, सरवण कुमार, किशोरी लाल, हरदयाल सिंह, केशव चंद, सोनी कुमार, दिला राम, प्यार सिंह, ज्ञान सिंह, प्रीतम चंद, मनशा राम, विजय कुमार, श्याम सिंह, मदन सिंह तथा अशोक कुमार सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।  

मूलभूत सुविधाओं की मांग को विकलांग प्रताप भी पहुंचे

गांवों में मूलभूत सुविधाओं ने मिलने से नाराज विकलांग प्रताप सिंह भी ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल के साथ उपायुक्त को मिलने बिलासपुर पहुंचे। उनके साथ आए लोगों ने बताया कि शारीरिक रूप से अक्षम प्रताप सिंह हाथों के बल पर ही गांव से दूर दो किलोमीटर सड़क पर पैदल पहुंचना पड़ता है।   
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें