फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूल से लोग बेहाल, कंपनियों की गाड़ियां रोकेंगे

Fri, 29 Apr 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/ बिलासपुर
विज्ञापन
ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भगेड़ धारड़सानी मार्ग पर धूल उड़ने से यहां रहने वाले लोगों को जीना मुहाल हो गया है। इसको लेकर ग्राम पंचायत बकरोआ, औहर, हीरापुर, बैहना-जट्टा और डमली पंचायत के प्रधानों ने जिला प्रशासन और फोरलेन निर्माण कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि दो दिन के भीतर भगेड़ से धराड़सानी मार्ग धूल को उड़ने से रोकने का इंतजाम करने सहित क्षेत्र में पेयजल की व्यवस्था नहीं की गई, तो भगेड़ से धराड़सानी जाने वाली कंपनी की गाड़ियों को भगेड़ से आगे नहीं जाने दिया जाएगा। इसकी सारी जिम्मेवारी जिला प्रशासन और फोरलेन कंपनी की होगी।

पंचायत प्रधान अंजना धीमान, कमला संधू, सुरेश शर्मा, विक्रम धीमान और प्रेमलाल चौधरी ने बताया कि धूल के कारण सड़क किनारे रिहायशी मकानों में रहने वाले लोगों का जीना मुहाल हो गया है। लोगों के लिए मकानों की खिड़कियां और दरवाजे खोलने मुश्किल हो गए हैं।
विज्ञापन


साथ ही पानी की पाईपें भी जगह-जगह से टूट गई हैं। इस कारण कई घरों में चार महीने से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। सड़क गड्ढों में तबदील हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जिला प्रशासन फोरलेन निर्माण कंपनी के आगे नतमस्तक हो चुका है।

इसके चलते लोगों की समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब इसे सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेताया है कि यदि दो दिन के भीतर समस्या का समाधान नहीं होता है, तो लोग उपायुक्त बिलासपुर के कार्यालय का घेराव करने के लिए भी मजबूर होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें