शिवा बीएड कॉलेज में आयोजित फ्रेशर पार्टी में मौजूद प्रशिक्षु व स्टाफ। स्रोत: कॉलेज प्रबंधन
शिवा कॉलेज में फ्रेशर पार्टी अभिरंग में प्रशिक्षुओं ने बिखेरे प्रतिभा के रंग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिवा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बीएड द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षुओं ने प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के स्वागत में फ्रेशर पार्टी अभिरंग का आयोजन किया। कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं ने विभिन्न सांस्कृतिक और मनोरंजक प्रस्तुतियों से खूब रंग जमाया। वरिष्ठ विद्यार्थियों ने नए विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में कॉलेज के प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा, कार्यकारी निदेशक आयुष शर्मा और अदिति शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्य इंदु वशिष्ठ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें शिक्षा के साथ सांस्कृतिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में विकास को मिस्टर फ्रेशर और शाधिया को मिस फ्रेशर चुना गया। वहीं, गौरी को मिस पर्सनैलिटी और रामार्यन को मिस्टर पर्सनैलिटी का खिताब दिया गया। कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी उपासना गुप्ता, शशि बाला और विपिन शर्मा ने निभाई। इस अवसर पर प्रोफेसर संगीता, संतोष, रजत, संदीप, रमा, नेहा, बसु, राजेश और अतुल सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।