फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: तेरी जय हो गणेश, दर्शन कर लो भक्तों जोत ज्वाला जी तो आई है

Sun, 28 Sep 2025 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
शिव शक्ति व्यापार मंडल  भराड़ी बाड़ा दा घाट   की ओर से   आयोजित  माता की चौकी  में शामिल होते लो
विज्ञापन
-भराड़ी बाड़ा दा घाट में लगी माता की चौकी, भक्ति-रस में डूबे श्रद्धालु
विज्ञापन

-स्थानीय परंपराओं का संरक्षण, उन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी : महाजन

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी बिलासपुर)। शारदीय नवरात्रों के अवसर पर भराड़ी के बाड़ा दा घाट में शिव शक्ति व्यापार मंडल की ओर से माता की चौकी का आयोजन किया गया। पूरे क्षेत्र में माता के जयकारों और भजनों की गूंज से माहौल भक्तिमय हो उठा। तेरी जय हो गणेश, दर्शन कर लो भक्तों जोत ज्वाला जी तो आई है, प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, देवों में देव हजारों हैं जैसे भजनों पर दर्शक झूम उठे।
बजरंगबली का क्या कहना, जय जय बालक नाथ, शेरां वालिये मां तेरियां उडीकां और प्यारा सजा है तेरा दरबार भवानी, चिमटे दी छनकार, धौलागिरि पर्वत पर बाबा बालक था बसेरा है, शेर की सवारी आ मेरी माता जैसे बेहतरीन भजनों पर कलाकारों ने प्रस्तुति दी। इस दौरान जय गुग्गा जाहरवीर टैक्सी यूनियन, गौरी शंकर लंगर समिति तथा स्थानीय जनता ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी दी। शिवाय म्यूजिकल ग्रुप की मधुर प्रस्तुतियों ने देर रात तक श्रद्धालुओं को भक्ति-रस में सराबोर रखा। माता, हनुमान, श्री गणेश और बाबा बालकनाथ की झांकियां भी मुख्य आकर्षण रही। शिव शक्ति व्यापार मंडल के प्रधान पृथी सिंह ठाकुर ने विशिष्ट अतिथि सोनू महाजन का परंपरागत गुर्ज, टोपी और शॉल भेंट कर सम्मान किया। इसके साथ ही समिति ने समाज हित में योगदान देने वाले जनक राज, अश्वनी राणा, बीडीसी सदस्य शिल्पा ठाकुर, समाजसेवी डॉ. ऋतिक शर्मा, दिव्यांग संघ के अध्यक्ष विनोद और सूबेदार अनूप को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पृथी सिंह ठाकुर ने कहा कि माता की चौकी न केवल हमारी धार्मिक परंपरा का प्रतीक है, बल्कि यह सामाजिक एकजुटता और भाईचारे को भी सशक्त करती है। जब पूरा समाज माता की भक्ति में एक साथ बैठता है, तो सहयोग और सकारात्मक ऊर्जा जागृत होती है। विशिष्ट अतिथि सोनू महाजन ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय परंपराओं का संरक्षण और उन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक सोच और सामूहिक चेतना का संचार करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें