फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंदरौर में चार दुकानों के ताले तोडने वाले शातिर पुलिस ने किए गिरफ्तार

विज्ञापन
बिलासपुर पुलिस द्वारा मंडी से पकड़े गए चोर। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। कंदरौर में शनिवार रात को सुनार की दुकान सहित अन्य तीन दुकानों पर हाथ साफ करने वाले तीन शातिरों को सदर पुलिस ने मंडी से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इनसे चोरी किया सारा सामान भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने चोरी की वारदात के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया था। इसके तहत तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन

शातिरों ने शनिवार की रात को कंदरौर में सुनार की दुकान सहित तीन अन्य दुकानों के सामान पर हाथ साफ किया था। इतना ही नहीं, शातिर सुनार की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीएसएलआर को भी साथ ले गए थे।
इससे यह लग रहा था कि चोरी का मामला सुलझाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी, लेकिन सदर पुलिस ने केवल पांच दिन में इस चोरी की वारदात को सुलझा कर शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनसे 63 ग्राम सोना, ढाई किलो चांदी, डीएसएलआर सहित करीब पांच लाख का सामान बरामद किया है। एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा ने बताया कि आरोपियों की पहचान चेतन (29) पुत्र तलविंद्र हाउस नंबर 154 वार्ड नंबर-3 बिहुली पुरानी मंडी, सागर (28) पुत्र काकू गांव दियारगी द बल्ह मंडी, आकाश (19) पुत्र शेर सिंह गांव दियारगी द बल्ह मंडी के रूप में हुई है। एसपी ने कहा कि टीम के सभी जवानों को जल्द ही सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें