फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुशाला में आग लगने से हुआ करीब डेढ़ लाख का नुकसान

विज्ञापन
ग्राम पंचायत बलोह में स्टोर में लगी आग। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
शाहतलाई(बिलासपुर)। झंडूता विस क्षेत्र के बलोह गांव में वीरवार दोपहर करीब 12 बजे एक पशुशाला में आग लग गई। गनीमत यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे पशुशाला में बंधे पशुओं को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

वहीं प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिवार को दो हजार रुपये फौरी राहत के तौर पर दिए हैं। वहीं प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
कृष्णु राम ने बताया कि इस पशुशाला में उनका स्टोर भी था। इसमें 5 लकड़ी के दरवाजे, बेड, कुर्सियां, गेहूं, मक्की सहित अन्य घर का सामान और नकदी रखी थी। कहा कि आग में सब जलकर राख हो गया। उन्होंने प्रशासन से उचित सहायता करने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बलोह में कृष्णू राम की पशुशाला में आग लगने के पुख्ता कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन बताया जा रहा है कि पशुशाला के आंगन में पशुओं को मक्खी मच्छर से सुरक्षित रखने के लिए आग जलाई गई थी। हो सकता है उसी की चिंगारी पशुशाला पर जा गिरी और यह घटना घटित हुई।
विज्ञापन

आग लगते ही ग्रामीणों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। वहीं स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग के साथ मिलकर आग पर काबू पाया।
वहीं, एसडीएम झंडूता विकास शर्मा ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिली थी। इसके बाद उन्होंने पटवारी को मौके पर भेजा है। फौरी राहत जारी कर दी गई है। कहा कि पशुशाला में हुए नुकसान का अभी आकलन किया जाएगा। वहीं, पीड़ित को प्रशासन की ओर से उचित सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें